मिलकेंक का नमूना एकत्र करती खाद्य विभाग की टीम ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। होली पर्व पर मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने बृहस्पतिवार को कसया और फाजिलनगर में एक-एक दुकानों की जांच कर संदेह के आधार पर काली मिर्च और मिल्क केक के नमूने एकत्र देकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त खाद्य - द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि होली और सहालग को देखते हुए विभाग की तरफ से गठित टीम जिले में विशेष जांच अभियान चला रही है। अभियान के तहत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को टीम ने फाजिलनगर की एक किराने की दुकान से काली मिर्च और कसया के एक मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद