मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली-रगड़गंज मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे के पास मंगलवार को कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी मथौली भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मथौली नगर पंचायत के अटल विहारी बाजपेयी नगर निवासी 28 वर्षीय संदीप चौबे और 35 वर्षीय हीरा चौहान निवासी मनका, थाना अकबरपुर, जिला नवादा बिहार ईंट भट्ठे पर काम कर बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे। अभी वे कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि मथौली की तरफ से आ रही एक कार की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
गंभीर रूप से घायल देख मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मथौली सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया। उधर मौका पाकर कार चालक कार समेत वहां से भाग गया। सूचना पर आई पुलिस जांच में जुटी है।