तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी जगदीश के सिसवनिया टोले में हुई बाबूलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी भृगुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सेवरही पुलिस ने आरोपी को बनरहा स्थित रेग्युलेटर से गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस पहले ही बाबूनंदन यादव और दिलीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी जगदीश के सिसवनिया टोले में बीते शनिवार की रात बाबूलाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सेवरही पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी बाबूनंदन यादव और दिलीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी भृगुन यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बाबूलाल हत्या के तीसरे आरोपी भृगुन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।