पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को चार राशि गोवंश के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हरिहर यादव निवासी ग्राम चौरईया पोखरा थाना पडरौना और अरसद उर्फ छोटू निवासी बसईया बनबीरपुर थाना पडरौना के पास से चार राशि गोवंश बरामद किया है। उनके पास से गोवंशों के अलावा एक अदद लोहे का बांका, एक अदद चाकू, एक अदद प्लास्टिक आदि बरामद हुआ है। संवाद