फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार अरविंद कुमार पांडेय व सुरेश कुशवाहा।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने बृहस्पतिवार को साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से एक कार, दो लैपटॉप, चार मोबाइल, छह एटीएम कार्ड, 11 सिम कार्ड, 12 आधार कार्ड, छह पासबुक, चार चेकबुक और 1.005 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह के खिलाफ देशभर में एनसीआरपी पोर्टल पर 122 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। इनमें अब तक 34.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एसपी केशव कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम सेल ने एटीएम कैश आउट से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों की जांच की। जांच के दौरान फर्जी बैंक खाते खरीदने-बेचने और साइबर ठगी की रकम एटीएम से निकालने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के बरवां निवासी अरविंद कुमार पांडेय और चंदरपुर बरवां निवासी सुरेश कुशवाहा को 22 जुलाई की मध्यरात्रि गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी भोले-भाले लोगों को ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में उन्हीं खातों का एटीएम, पासबुक और चेकबुक अपने कब्जे में लेकर देशभर में साइबर ठगी की रकम निकालते थे। खाते फ्रीज होने पर नए लोगों को निशाना बनाकर यही प्रक्रिया दोहराई जाती थी।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि गिरोह की ओर से 24 से अधिक म्यूल अकाउंट (फर्जी बैंक खातों) का इस्तेमाल किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपरखैरणे थाने में भी साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अन्य राज्यों से भी गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साइबर क्राइम थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें