फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्रेन की सफाई शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Fri, 24 Jul 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गाद व जलकुंभी से पटी गैनही ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की निगरानी में चल रहे इस कार्य से जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर सफाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


गैनही ड्रेन की सफाई नहीं होने से मदनपुर, सुकरौली, सिसई दधीचि, सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, तुर्कहा और नौका टोला समेत आसपास के गांवों की करीब 500 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही थी। धान, गन्ना व अन्य फसलों में पानी भरने से किसानों को हर साल नुकसान उठाना पड़ता था। विधायक विवेकानंद पांडेय ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ड्रेन की शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने अभियान शुरू कर दिया।
एसडीओ मन्नू चौधरी, अवर अभियंता अमरजीत पटेल तथा मेठ सरवन यादव की देखरेख में सफाई कार्य कराया जा रहा है। ड्रेन की सफाई पूरी होने के बाद वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा। इससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें