फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरे की चोरी में दो गिरफ्तार, एक भाग निकला

Fri, 12 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बिहार के नदी थाना क्षेत्र के मदरहवा दियारे से दो बकरों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहुल यादव और वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नदी थाना क्षेत्र के मदरहा गांव के रोहित यादव की भी संलिप्तता सामने आई है। उसके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जाता है कि रोहित यादव ने जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मदरहा (यूपी) से साहुल यादव और वीरेंद्र यादव को बकरा खरीदने के बहाने बुलाया था। ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने दोनों आरोपियों को बकरों के साथ पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें नदी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में बकरा चोरी का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। वहीं, भागे आरोपी रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि बकरे की चोरी के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया है। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें