फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग में ढाई एकड़ गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
-थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खोट्ठा के चुरामनचक टोला में बृहस्पतिवार को लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोट्ठा के टोला चुरामनचक में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे चार किसानों की गेहूं की करीब ढाई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोट्ठा के टोला चुरामन चक निवासी महेश्वरी प्रताप सिंह, बिंदेश्वरी प्रताप, मोलई व राजेश की गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण खेत में पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक चारों किसानों का करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना किसानों ने लेखपाल को दी। लेखपाल सुनीता सिंह ने गेहूं की जली फसल का आकलन कर बताया कि किसान महेश्वरी प्रताप सिंह की एक एकड़, बिंदेश्वरी प्रताप की एक एकड़, मोलई व राजेश को मिलाकर आधा एकड़ समेत ढाई एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी जाएगी।
-
अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, सामान जला
-क्षेत्र के खोटही गांव के फकीराछपरा टोले में बृहस्पतिवार की सुबह लगी आग
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खोटही के फकीरा छपरा टोले में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, जेवर आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की सुबह खोटही के फकीरा छपरा टोले के निवासी रमाकांत खट्टीक की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा कपड़ा, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित रमाकांत ने बताया कि वह दूसरे गांव में मजदूरी करने गए थे। तभी आग लग गई। ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद की सूचना पर पहुंचे लेखपाल अजय राव ने आग से हुई क्षति का आकलन किया और पीड़ित को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें