फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सील किए गए अवैध अस्पताल खोलकर चलाने वाले संचालक पर केस

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. आरके शाही।संवाद
विज्ञापन
-चार माह पहले डिप्टी सीएमओ की टीम ने की थी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सील होने के बावजूद अवैध अस्पताल का ताला तोड़कर संचालन शुरू कर दिया गया। इसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शिकायत सही मिली। अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला। यह देख स्वास्थ्य विभाग की टीम दंग रह गई। उधर टीम को देेखते ही मौके से संचालक और वर्कर फरार हो गए। दोबारा अस्पताल सील कर डिप्टी सीएमओ ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सेवरही थाना क्षेत्र के अमन पैथालॉजी और आरोग्य अस्पताल अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने आईजीआरएस पर की थी। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम छह जनवरी 2024 को पहुंची, तो अवैध अस्पताल संचालित मिला। जांच में पैथालॉजी और आरोग्य हास्पिटल अवैध मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने के बाद पैथालॉजी और अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

दस दिन पहले सील किए गए अस्पताल का ताला तोड़कर इलाज करने की शिकायत किसी ने सीएमओ से की। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ पहुंचे, तो आरोग्य अस्पताल संचालित मिला। स्वास्थ्य टीम को देखते ही संचालक और कर्मचारी भाग निकले। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने अस्पताल संचालक दीपक कन्नौजिया पर इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि संचालक एक मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया था। कार्रवाई के बाद दोबारा अस्पताल अवैध तरीके से संचालित कर रहा था। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
-जितेंद्र सिंह कालरा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें