फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुक्त कराई गई दो एकड़ सरकारी भूमि

Thu, 18 Jan 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर में बन रहे कल्याण मंडपम विवाह भवन के रास्ते में दो एकड़ सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को बुधवार को प्रशासन ने हटवाया। कप्तानगंज के एसडीएम व्यास नारायन उमराव ने अपनी देखरेख में जमीन खाली कराई तथा सड़क निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन


रामकोला के इस वार्ड में सरकार की ओर से तीन करोड़ पच्चीस लाख रुपये की लागत से कल्याण मंडपम विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। वह पूर्ण होने के करीब पहुंच गया है। आगे दो एकड़ सरकारी जमीन थी, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। उसे एसडीएम लेखपाल, कानूनगो, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, विकास कुमार, हरेराम शर्मा के अलावा नगर पंचायत के कर्मचारियों को लेकर पहुंचे तथा पैमाइश कराई।उसे बाद जमीन को खाली कराते हुए सड़क का निर्माण शुरू कराया। मौके पर वार्ड के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें