फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिजनों के मुकरने पर दूसरी बार घर से भागे प्रेमी युगल

Thu, 18 Jan 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। करीब एक पखवाड़ा पूर्व घर से फरार हुए प्रेमी युगल को परिजनों ने शादी कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वे घर लौट आए थे। बाद में लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज प्रेमी युगल मंगलवार की रात दोबारा घर से भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से बीते पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों काॅलेज के दिनों से ही एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों आपस में शादी भी करना चाहते हैं। चूंकि दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसलिए परिजन दोनों की शादी नहीं कराना चाहते थे। बताया जाता है कि करीब दो सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। वे इंदौर में एक साथ रहने लगे। इस बीच दोनों के परिजनों ने किसी तरह उनसे संपर्क कर दोनों की शादी कराने का आश्वासन देकर घर बुलाया, लेकिन दोनों की शादी नहीं कराए। इस बीच युवती की शादी उसके परिजन कहीं और तय कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर नाराज प्रेमी युगल मंगलवार की रात दोबारा घर से भाग गए हैं। युवती के गांव के लोगों की मानें तो युवती घर छोड़ने से पहले एक खत लिखकर अपने बिस्तर पर छोड़ कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें