फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
तुर्कपट्टी पुलिस ने बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ कर जेल भेजा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुरवलिया बाजार से बाइक लिफ्टिंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, चार मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और नौ हजार सात सौ नगद रुपया बरामद किया गया।
एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई जगमेंद्र, कांस्टेबल अमरेश प्रताप सिंह, अविनाश यादव और शशिकांत के साथ मंगलवार की भोर में गुरवलिया बाजार स्थित बैंक के पास पुलिस टीम खड़ी थी। यहां से गुजरे तीन लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका तो भागने लगे। दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ा गया जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम तिरमा साहुन निवासी मोहम्मद हासन व पटहेरवा थानाक्षेत्र के पगरा पड़री निवासी संजय यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

बीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पडरौना। कसया पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ने में सफलता पाई है। यह टॉपटेन पशु तस्करों में शामिल है। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि राजू यादव नाम का यह पशु तस्कर कसया थाना क्षेत्र के बतरडेरा गांव का निवासी है। यह गैंगेस्टर में भी वांछित था। इसके खिलाफ गैंगेस्टर में कसया थाना और गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में कसया और हाटा थाने में केस दर्ज है। इस अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ अनुज कुमार सिंह, एसआई नंदलाल यादव, गौरव वर्मा, कांस्टेबल नितेश यादव और शिवा सिंह शामिल थे।
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रामकोला। थाना क्षेत्र की एक महिला की तरफ से दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला तहरीर में बताया था कि रात में सोते समय उसके गांव का ही एक युवक घर में घुस आया था और दुष्कर्म किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ केपी सिंह ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें