फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोखा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। खोटही के टोला हर्दी छपरा में होली के दिन रंग लगाने के बहाने छट्ठू उर्फ सोखा (60) को रंग लगाने के बहाने विवाद करते हुए गांव के ही चार लोगों ने पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के हर्दी छपरा निवासी छट्ठू उर्फ सोखा होली के दिन दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के लवलेश, बिहारी, रीखपाल, रामप्यारे पहुंचे। अबीर लगाने के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया।
चारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोखा की पत्नी बरफी देवी ने चारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लवलेश व रीखपाल को गिरफ्तार कर लिया। उनके बताए स्थान से मारपीट में प्रयुक्त लाठी को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि दो आरोपी की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें