फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मशीन चालू करने से कथा में मची अफरा-तफरी

Mon, 01 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रही थी श्रीराम कथा
विज्ञापन

दुदही। स्थानीय कस्बे के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बिना अनुमति के ही एक मशीन चालू कर देने से कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर परिसर में सवा लाख पार्थेश्वर पूजन व श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्हे जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कथा के दूसरे दिन बीते शनिवार की देर शाम को कथा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद नगर पंचायत दुदही का एक वाहन वहां पहुंचा। उस वाहन पर कोई मशीन रखी हुई थी, जिसे बिना किसी पूर्व सूचना के कथा पंडाल के पास लाकर तेज गति में चालू कर दिया गया। अचानक हुए इस शोर से कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज और पंडाल में बैठे श्रोताओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत दुदही की ओर से धार्मिक माहौल खराब करने और कथा में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में एसओ विशुनपुरा विनय मिश्रा ने कहा कि मंदिर समिति की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें