फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हल्दी की फसल डूबी

Thu, 15 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तमकुही विकास खंड के गांव सपही खास में बुधवार को मरम्मत के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। हल्दी के खेत में पानी भर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी नंदलाल गुप्ता के घोठे के किनारे पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप ब्लाक हो गया था। बुधवार की सुबह 10 बजे ठेकेदार के आदमी पाइप सही कर रहे थे। इसी दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। पाइप में भरा पानी नदंलाल गुप्ता के हल्दी के खेत में चला गया। हल्दी के साथ ही लौकी नेनुआ की फसल डूब गई।
विज्ञापन

जल विभाग के जेई कोपीन भारतीय ने बताया कि नंदलाल के घोठे के पास पाइप में बोतल फंस गया था। उसी को निकालने में पानी बह गया है। जबकि सप्लाई बंद कर दी गई थी।लेकिन गांव के लोगों ने पाइप की मरम्मत नहीं होने दी। कल ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें