फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया के पशु तस्कर को तुर्कपट्टी पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। देवरिया के 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को तुर्कपट्टी पुलिस ने बघौचघाट मोड़ के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में अभी कई ऐसे पशु तस्कर हैं जिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई और इनाम घोषित होने के बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाट टीम भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बाद तुर्कपट्टी इलाके में कई कुख्यात पशु तस्कर हैं। काफी दिनों से पशु तस्कर पुलिस की कार्रवाई के बाद भी धंधे से दूरी नहीं बनाए। इस थाना क्षेत्र में 10 से अधिक पशु तस्करों पर गैंगस्ट की कार्रवाई होने के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों के अलावा रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही है।
तुर्कपट्टी पुलिस ने देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव निवासी सुनील कुशवाहा पर 25 हजार का इनामी घोषित किया था। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुनील बाघौचघाट मोड़ से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जो भी फरार गैंगस्टर और पशु तस्कर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुनील को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें