फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीटीई पर यात्री से अभद्रता का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। गोरखधाम एक्सप्रेस में बीमार यात्री ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई पर उसकी ऑटो अपग्रेड हुई सीट दूसरे यात्री को देने और विरोध करने पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगाया है। यात्री ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के परासडीह गांव निवासी सूरज शुक्ला के अनुसार, वह 30 सितंबर को ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस से नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार कराने जा रहे थे। उनका स्लीपर क्लास का टिकट ऑटो अपग्रेड होकर एसी कोच के लिए हो गया था।

बभनान और मनकापुर जंक्शन के बीच वह अपनी अधिकृत अपग्रेड सीट पर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने उनकी सीट पहले ही किसी अन्य यात्री को दे रखी थी। उन्होंने स्वयं के बीमार होने और उपचार के लिए दिल्ली जाने की बात बताते हुए अपनी वैध सीट मांगी तो टीटीई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीटीई ने उन्हें ट्रेन से जेल भेजने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज भी की। यह शिकायत रेलवे की हेल्पलाइन पर दर्ज हो चुकी है। उसकी जांच शुरू होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें