टीबी की जांच के लिए ट्रू-नॉट मशीन लगी
दुदही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में टीबी की जांच के लिए ट्रू-नॉट मशीन लगी है। इस मशीन के लगने से लोगों को शत प्रतिशत सही रिपोर्ट मिलेगा। वहीं दो घंटे में साधारण टीबी व मल्टी ड्रग रजिस्टेंस टीबी की जांच भी संभव होगी।
यह जानकारी वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार पांडेय व वरिष्ठ क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक अमित पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया। यह मशीन राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के के तहत लगी है। यहां मशीन लगाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीपी नरसरिया के प्रयास से यह मशीन आवंटित की गई है। मशीन लगाने के लिए इंजीनियर प्रशांत कुमार, एलटी शिवकांत तिवारी को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान एलटी विजय तिवारी, एलए अजय कुमार सिंह, अक्षय परियोजना के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मंसूर खान, इलियास अंसारी, जंगबहादुर, बीपीएम विज्ञान मणि मौजूद रहे।