फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झरही पुल पर ट्रक पलटा, चार घंटे हाईवे पर नहीं चले वाहन

Wed, 10 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पटहेरवा हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा प्याज लदा ट्रक व लगा जाम ।संवाद
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लवनिया के पास झरही पुल पर मंगलवार सुबह प्याज लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा प्याज सड़क पर बिखर गया,इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुल पर एक लेन पहले से बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


नासिक से प्याज लेकर असम जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हाईवे पर लवनिया के पास एक निजी कॉलेज के सामने झरही पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा प्याज सड़क पर फैल गया और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। झरही पुल पर दूसरे पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण एक लेन बंद है। ऐसे में एक ही लेन से दोनों दिशाओं का यातायात संचालित किया जा रहा है। ट्रक पलटने से पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते एक ओर तमकुहीराज और दूसरी ओर पटहेरवा तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात का दबाव कम करने के लिए कुछ वाहनों को पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग से डायवर्ट किया। वहीं, क्रेन बुलाकर पलटे ट्रक को सड़क किनारे कराया गया। काफी प्रयास के बाद करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि प्याज लदा ट्रक पलटने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। हादसे में चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें