तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के सिंचाई विभाग डाक बंगला के सामने मंगलवार की रात चीनी से लदा ट्रक पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। चालक और खलासी बाल-बाल बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय सड़क पर काफी लोग आ जा रहे थे। अगर बीच रास्ते पर ट्रक पलटा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
सेवरही चीनी मिल से चीनी लादकर एक ट्रक मंगलवार की रात आठ बजे बिहार को जा रहा था। चीनी के बोरे से भरा ट्रक जब कस्बा के सिंचाई विभाग के डाक बंगला के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक पर लदे चीनी के बोरे बिखर गए। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।