- हाइवे पर रैना पेपर मिल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाइवे पर रैना पेपर मिल के पास रविवार को ट्रक ने कार में साइड से टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
बस्ती जिले के डारीडीहा निवसी धीरेंद्र कुमार कार से गोरखपुर से दोपहर दो बजे के करीब वापस लाैट रहे थे। अभी वह रैना पेपर मिल के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक ने कार में साइड से टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।