फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फोरलेन पर ट्रक चालक को युवकों ने पीटा, पेट्रोल पंप कर्मियों ने बचाई जान

Fri, 21 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। राजस्थान से माल लेकर बिहार के सिवान जा रहे ट्रक चालक को महुअवा पेट्रोल पंप के पास युवकों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने किसी तरह चालक को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक चालक गोस्वामी राजस्थान से माल लादकर सिवान जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब जैसे ही उसका ट्रक फोरलेन पर स्थित महुअवा गांव समीप एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, बाइक पर सवार एक दर्जन मनबढ़ युवकों ने ट्रक को रोक लिया।चालक का आरोप है कि बिना किसी कारण के युवकों ने चालक को नीचे उतारकर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर पेट्रोल पंप कर्मी दौड़कर बाहर आए और बीच-बचाव कर चालक को किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद मनबढ़ युवक बाइकों से फरार हो गए।सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना पर पटहेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बाइक सवार मनबढ़ों की पहचान शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित चालक के बताने के अनुसार फुटेज चेक किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें