फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, उड़े परखचे

विज्ञापन
हाटा में ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत के बाद उमड़ी भीड़। केबिन काटकर फंसे चालक और खलासी को गंभीर हालत में ब? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खड़े ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, उड़े परखचे
विज्ञापन

चालक और खलासी केबिन में फंसे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर चौराहे पर खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रक पीछे से घुस गया। हादसे में चालक और खलासी बुरी तरह से ट्रक में फंस गए। पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की मदद से लोगों ने ट्रक की केबिन को काट कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
शुक्रवार की रात को आठ बजे हाटा नगर के ब्लाक मुख्यालय के सामने खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी बुरी तरह से ट्रक में क्षतिग्रस्त ट्रक में फंस गए। दोनों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम के लोगों को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों को ट्रक की केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर है। हाटा स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद हाईवे की एक लेन करीब तीन घंटे तब बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक के अंदर फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित निकालने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के साथ पूरी पुलिस टीम व एनएसआई की टीम ने जी तोड़ मेहनत किया जिसकी बदौलत ट्रक चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें