फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक और डीसीएम में टक्कर एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 26 Sep 2025 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया फोरलेन कट पर दिल्ली से दरभंगा जा रहे ट्रक की ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक प्रमोद यादव की मौत हो गई, जबकि उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़। स्रोत-सोशल  मीडिया 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटहेरवा। थाना क्षेत्र के लबनिया फोरलेन कट पर बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रहा ट्रक और डीसीएम ट्रक आमने-सामने टकरा गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक प्रमोद यादव निवासी बेयरी चना, थाना बेयरी, जिला दरभंगा केबिन में बुरी तरह फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम एक ट्रक दिल्ली से दरभंगा के लिए जा रहा था। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लवनिया चौराहे के समीप पहुंचा था कि अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक प्रमोद यादव के साथ उनके दो पुत्रों विकास कुमार (15 वर्ष) और बिक्रम कुमार (12 वर्ष) ट्रक में भी सफर कर रहे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवे पर करीब एक घंटे जाम लगी थी जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद धीरे धीरे आवागमन बहाल हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के झपकी आने के चलते दूसरे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हुई थी। जिसमें ट्रक चालक पिता की मौत हो गई, दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें