विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : 1
पडरौना। राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम पर अधिकारियों व अधिवक्ताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें अधिकारियों की टीम ने अधिवक्ताओं को 24 रनों से हराकर विजेता तो अधिवक्ताओं की टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी अधिकारियों की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर कुल 80 रन बनाए। जवाब में मैदान पर उतरी अधिवक्ताओं की टीम निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट झटकने के साथ 56 रन बनाकर ही सिमट गई। इस तरह से अधिकारियों की टीम 24 रनों से मैच में विजेता जबकि अधिवक्ताओं की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विकास विक्रम सिंह, कुमार अमित, सरिता यादव, दीपेंद्र सोनकर, सतीश अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार, ,संदीप ओझा,आशुतोष शुक्ला,नवीन सिंहानिया,अनिल सिंह, वीके सिंह, जेपी सिंह शमशाद खां ,विकास जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव,रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।