फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को तेजी से निपटाने का प्रयास

Tue, 23 May 2017 11:24 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
तैयारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन


तुर्कपट्टी। 
मुख्यमंत्री के 25 मई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अब तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर मुसहर बस्ती तक अधूरे बचे कार्यों को पूरा कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। दोपहर में कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने तथा शाम को डीएम आंद्रा वामसी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का ब्योरा अभी प्रशासन को नहीं मिल सका है, लेकिन अफसर अपने-अपने हिस्से का कार्य तेजी से निपटा रहे हैं । डीपीआरओ के जिम्मे साफ सफाई और स्वच्छता का कार्य है। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी दिन रात एक किए हुए हैं। मुसहर बस्ती से लगायत कार्यक्रम स्थल तक की सफाई हो रही है, हालांकि मुसहर बस्ती में अभी भी कई जगहों पर कूड़े का ढेर दिख रहा है। लगे हाथ गांव के बीच से निकल रही नहर को भी साफ किया जा रहा है। नहर की सफाई के दौरान निकल रही मिट्टी आवागमन में बाधक न बने, इसलिए इस सड़क के किनारे के गड्ढों में फैलाया जा रहा है। सड़क का मरम्मत कार्य हाइवे स्थित प्रेमवलिया तथा कसया सेवरही मार्ग स्थित प्रेमनगर की ओर से हो रहा है। परंतु सड़क के किनारे की धूल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मुसहर बस्ती में बन रहे इंटरलाकिंग और शौचालय का कार्य करीब अंतिम दौर में है। मंगलवार की दोपहर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने हेलीपैड, पंडाल और मंच को देखा और प्रशासनिक अफसरों से इसकी जानकारी ली। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने मैनपुर कोट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में इंसेफेलाइटिस टीकाकरण की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में बन रहे पंडाल को देर रात तक हर हाल पूरा कर लेने की बात कही।  देर शाम डीएम आंद्रा वामसी ने मुसहर बस्ती से लेकर सड़क, मंच, पांडाल, बैरिकेडिंग तथा हेलीपैड को देखने के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने बुधवार तक सभी कार्यों को हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें