पडरौना शहर में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास शोक सभा की। इसमें अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिक इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया, डेक कैडेट आदित्य शर्मा और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश समेत तीन भारतीयों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जहीरूद्दन ने कहा कि निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान जाने की यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। देशवासियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खाड़ी देश गए भारतीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सरकार से मांग की। इस दौरान अब्दुल हामिद अंसारी, अब्दुल रहीम, राजू कुशवाहा, मोहन भारती, राजू भारती, अनिल यादव, मसमुद्दीन असलम अली, परवेज आलम, साहब अली, सुरेंद्र सिंह, फ्याजुल हक आदि मौजूद रहे। संवाद