फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैंडल जलाकर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Apr 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शिक्षक संगठन यूटा की तरफ से शनिवार की शाम शहर के सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर पहलगाम में आतंकियों के हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिक्षकों ने घटना की निंदा करते हुए घायल लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। संगठन के मंडल अध्यक्ष विनय सिसोदिया ने कहा कि इस तरह का हमला क्षमा योग्य नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, महामंत्री सुबोध शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजय कुंवर, कोषाध्यक्ष रामेश्वर नाथ गुप्ता, जिला संरक्षक वीर बहादुर गौड, संगठन मंत्री नियाज़ अहमद, दयानाथ गुप्ता, मनीष सिंह, मिथिलेश कुमार उपाध्यक्ष, शारदा कुशवाहा, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली बाजार चौराहे पर लोगों ने शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इसमें लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों ने कहा कि सरकार पाकिस्तान को करारा जवाब दे। इस दौरान दुर्गेश जायसवाल, पवन, अमन, प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमरनाथ, रवि आदि मौजूद रहे। कैंडल मार्च निकाला : मथौली। कस्बा के लोगों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। इसमें कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह, रमेश यादव, मानवेंद्र सिंह, प्रिंस जायसवाल, अदालत प्रसाद, राकेश यादव, प्रिंस मद्धेशिया, नगीना गुप्ता, रविंद्र सैनी, टैम्पो जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें