संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 28 से 30 अगस्त तक सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/ बालिका जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों का चयन ट्रायल जिला स्टेडियम में 22 अगस्त को होगा।
यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए 22 अगस्त की सुबह 10:00 बजे से जिला स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलड़ी 23 अगस्त को स्पोर्स्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देंगे। वहां सफल प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में बालक वर्ग के 55, 60, 66, 73, 81, 90, 100 किलोग्राम और बालिका वर्ग के 44, 48, 52, 57, 63, 70, 78 किलोग्राम भार वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने के लिए विद्यालय की तरफ से जारी पात्रता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जन्म पात्रता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो लाना अनिवार्य होगा।