फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद रात में अतिक्रमण हटाया

Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। नाली पर अतिक्रमण हटवाने के मामले में सफाई कर्मचारियों से बदसलूकी के बाद नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाकर देर रात तक नाली निर्माण करा दिया, लेकिन रात में ही आरोपियो ने नाली को गिरा दिया। इसके बाद फि र मामला गर्म होने पर एसडीएम व तहसीलदार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। खड्डा नगर पंचायत के नेहरूनगर मोहल्ला में शुक्रवार की शाम सड़क पर अतिक्रमण हटवाने के समय नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर हुए हमले और चार सफाईकर्मियों से मारपीट किए जाने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने देर रात तक सड़क से अतिक्रमण हटवाकर नाली बनवा दिया।

आरोप है कि अतिक्रमण कारियों ने उक्त निर्माण को ध्वस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में मोहल्ले वाले नाराज होकर थाने पहुंच गए। थाने में सफाई कर्मचारियों एवं नगर पंचायत की तरफ से तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुबारा नाली निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम व ईओ खडडा अरूण कुमार राय एवं प्रभारी तहसीलदार पवन जायसवाल ने पुलिस को आदेश देते हुए कड़ी कार्रवाई एवं नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने का आदेश दिया। मोहल्लेवालों ने एक स्वर में आरोपियो की शिकायत करते हुए दूसरी सड़क पर भी अतिक्रमण की बात बताई तो अधिकारियों ने इस पर से भी अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया।

इस दौरान एसआई गुरुपाल सिंह, रामसहाय यादव आदि मौजूद थे। सड़क व नाली का पुन: निर्माण जारी है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मेमो व तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें