फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आने से बालक घायल
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। क्षेत्र के नोनियपट्टी चौराहे के पास सोमवार को 12 वर्षीय बालक ट्रेलर के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। घायल बालक को परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कोरया के टोला माघी निवासी सत्यम कुशवाहा (12) पुत्र शिव कुशवाहा तुर्कपट्टी बाजार करने आया था। लौटते वक्त नोनिया पट्टी चौराहे के थोड़ा पहले कसया-सेवरही मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रेलर के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए पुलिस और बालक के परिजनों को सूचना दी। एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें