लोगों ने विद्युत विभाग से आपूर्ति जल्द शुरू करने की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
छितौनी। खड्डा ब्लॉक के दरगौली गांव के आनंदनगर में एक बालू लदे ट्रक के टक्कर से ट्रांसफॉर्मर बिजली के पोल समेत गिर गया। इसके चलते संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राजीव गांधी विद्युत परियोजना के तहत दरगौली के आनंदनगर में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।
बृहस्पतिवार को बालू लदा ट्रक मोड़ने के दौरान ट्रांसफॉर्मर लगे पोल में टक्कर लग गई। इससे ट्रांसफॉर्मर पोल समेत नीचे गिर गया। इससे संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, ट्रांसफॉर्मर गिरते ही क्षेत्र के राजकुमार राजभर, दिनेश कुशवाहा, पप्पू साहनी, भरत प्रसाद, नगीना कुशवाहा, मोहन, ओमप्रकाश राय आदि मौके पर पहुंच गए।
इन लोगों ने विद्युत विभाग से आपूर्ति जल्द शुरू करने की मांग की। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई बबलू चौधरी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित ट्रक के मालिक ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने पर आने वाले खर्च का वहन करने को तैयार है। उससे इस संबंध में बात हुई है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर ठीक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।