फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उपकेंद्र पर प्रदर्शन के बाद बदला ट्रांसफाॅर्मर

Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-सोशल मिडिया 
विज्ञापन
तमकुहीराज। ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगने से नाराज गांव वालों ने रविवार को बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों का गुस्सा देख बिजली निगम के जिम्मेदारों ने आननफानन में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया। लोगों का आरोप है कि सरकार के निर्देश के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों के समस्याओं के तत्काल समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे है। हालांकि बिजली विभाग के जेई ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया। ।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव सरया बुजुर्ग स्थित ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व खराब हो गया। इसके कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और करीब 20 घरों में लोग रात अंधेरे में काटने लगे। खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए गांव के लोगों ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका।दीपावली का पर्व नजदीक होने के कारण परेशान लोग ट्रांसफार्मर बदले की मांग लेकर रविवार तमकुहीराज कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंचे और जिम्मेदारों के जवाब से असंतुष्ट हो प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। निरंजन कुमार, बलराम, भोज, मोहन आदि के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतें करने के बावजूद बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
जब उन्होंने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की, तो जेई ने दूसरा ट्रांसफार्मर लाने के लिए ग्रामीणों के खर्चे पर वाहन के प्रबंध करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें