तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित ज्वेलरी की एक दुकानदार से बुधवार को हुई ठगी का मामला पुलिस की जांच में फिलहाल संदिग्ध साबित हो रहा है। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है। पुलिस जांच में उभर कर सामने आए कुछ सवालों के जवाब हासिल करने के लिए दुकानदार से पूछताछ करने की तैयारी में है।
पुलिस जांच का हवाला दे आधिकारिक रूप से फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित विद्यासागर वर्मा की सृष्टि ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और सोने के झुमके दुकानदार से दिखाने के लिए कहा।