पिपरा बाजार। पिपरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन में रविवार को दूसरी बार जल गया। गांव में आपूर्ति ठप हो गई है। गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए जले ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पिपरा गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इस पर क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से यह ट्रांसफार्मर बीते 15 दिन में रविवार को दूसरी बार जल गया है। इससे लोगों के घर बिजली आपूर्ति ठप है। इस संबंध में जेई बाबू राम ने बताया कि रविवार छुट्टी होने के कारण ट्रांसफार्मर सोमवार को आ जाएगा। इसके लिए सभी कागजात तैयार कर लिए गए हैं। संवाद