फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात मीटर टूटी नहर, खेत में जलभराव

Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के पास हरपुर रजवाहा करीब पिजवा स्थान के पास करीब सात मीटर तक टूट गया है। आसपास के खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

जंगल जगदीशपुर गांव के में मेला नगरी से पिजवा स्थान पर जाने वाले मार्ग के पास में हरपुर रजवाहा के नहर की पटरी पर करीबी एक किलोमीटर सड़क बनी है। शनिवार की रात रजवाहा का बांध टूटने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों का आवागमन प्रभावित है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सिंचाई विभाग के जेई सतीश ने बताया कि लोगों ने इसके बारे में जानकारी दी है। उसकी मरम्मत के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें