फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। बघौच घाट बिजली उपकेंद्र से जुड़े ग्राम पंचायत कोईलसवा बुजुर्ग के चौहान टोला में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर पांच दिनों से जला पड़ा है। इसके चलते 25 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, इसके बावजूद निगम की ओर से जले ट्रांसफाॅर्मर की जगह दूसरा ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

गांव के उमाशंकर चौहान, धर्मेंद्र प्रजापति, मुकेश प्रजापति, शारदा प्रजापति, अनिल प्रजापति, राकेश चौहान, शंभू प्रसाद, रुदल यादव ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जलने से घरों की बिजली ही सिर्फ गुल नहीं हुई है, बल्कि धान की रोपनी के लिए मोटर नहीं चल पा रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलकर दूसरा नहीं लगाया गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें