फिर जला खिरकियां गांव में लगा ट्रांसफार्मर
-72 घंटे से गांव में आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मनिकौरा फीडर से जुड़ा जंगल खिरकिया नई बस्ती का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह के भीतर फिर जल गया। इसकी वजह से गांव की बिजली आपूर्ति बीते 72 घंटे से ठप पड़ी है। लोगों ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
बीते बृहस्पतिवार की शाम से ही ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। अभी एक सप्ताह पहले ही इस गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। गांव के उपभोक्ताओं ने कहा कि रिपेयर की जगह पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई थी। लेकिन निगम के कर्मचारी पुराने रिपेयर वाले 250 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इससे समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, बीडीसी सदस्य शमशुद्दीन अंसारी, नागेंद्र निषाद, उम्मत अंसारी, जाकिर अंसारी, हीरा गुप्ता, राजेश पासवान, संतोष यादव, श्रीनिवास पटेल, उमेश गोंड़, प्रभुनाथ गुप्ता, दीपक शर्मा, आनंद शर्मा, त्रिलोकी वर्मा, बृजमोहन प्रसाद, सुधाकर मिश्र, दिनेश मिश्र, हृदयनारायण पांडेय, कपिल चौबे, कृष्णमोहन मिश्र आदि ने चेताया कि यदि शीघ्र ही गांव कें नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।