फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक ड्रेन में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक ड्रेन में गिरा
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। हाईवे पर स्थित रजवटिया गांव के सामने चकदहवा ड्रेन पर तमकुही की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को एक ट्रक ने ठोकर मार दिया। बाइक पुल की रेलिंग में टकरा गई। बाइक सवार एक युवक उछल कर पुल से नीचे ड्रेन में गिर गया, जबकि दूसरा बाइक सहित ट्रक में फंसकर करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। ट्रक में फंसी बाइक को निकालकर ट्रक चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को फाजिलनगर सीएचसी में पहुंचाया। पुल से नीचे गिरे युवक की काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे तमकुही की तरफ से बाइक सवार हेमंत राय (33) पुत्र मुन्नी राय निवासी गांव धनहा थाना पटहेरवा ससुराल से आ रहे थे। बाइक पर पीछे एक और युवक बैैठा था। अभी ये लोग हाईवे पर रजवटिया गांव के सामने चकदहवा ड्रेन पुल पर पहुंचे थे। पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक उछलकर पुल के नीचे ड्रेन के पानी में जा गिरा। जबकि बाइक चला रहे हेमंत राय ट्रक में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। ट्रक चालक बाइक को हटाकर भागने लगा। तब तक आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल हेमंत राय को सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। इसके बाद पुल में गिरे युवक की तलाश शुरू हुई। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चला। हादसे व भीड़ के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटे तक आवागमन रुक गया था। पटहेरवा पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची और सड़क को खाली कराकर आवागमन शुरू कराया गया। इस संबंध में एसओ पटहेरवा सुनील सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है। पुल में एक युवक के गिरने की बात कही जा रही है लेकिन अभी उसके विषय में कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें