कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षित गाड़ी के संचलन को लेकर वाराणसी मंडल के नूनखार-देवरिया सदर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण की लेकर गर्डर लांचिंग कार्य में ब्लॉक लिए जाने के चलते गाड़ियों का नियंत्रण, पुनर्निर्धारण व रूट परिवर्तन किया है।
इसके चलते आगामी आठ और 15 फरवरी को ट्रेन संख्या 12522 अर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 30 मिनट और ट्रेन संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 150 मिनट पुनर्निधारित समय से चलाई जाएंगी। वहीं 9 और 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 02563 का रूट परवर्तित कर बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।