पडरौना। गणित को रुचिकर बनाने के लिए सोमवार के दिन अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। पडरौना बीआरसी में चार दिन तक चले इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को गणित की शिक्षा ज्यादा सरल तरीके से देने के विधियां बताई गईं।
इसमें अध्यापकों को बताया कि बच्चों को किस तरह से गणित विषय में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न की जा सकती है। प्रशिक्षक ने शिक्षकों को संख्या, शून्य की अवधारणा, जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि हल करने की सरलतम विधि को बताते हुए गणित विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गणित पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें चार्ट, पोस्टर, मॉडल आदि के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्घन किया गया।इस दौरान मारकेश्वर शुक्ल, राजकुमार सिंह, अनुप सिंह, मोहम्मद तारिक, प्रमोद श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, मुरली मोहन शुक्ल, रवींद्र पांडेय, रामगति प्रसाद, प्रवीन पांडेय, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।