चीनी मिलों को चालू कराने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) की तरफ से तीन सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। इसमें जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने आदि की मांग शामिल है।
सुबह करीब दस बजे संगठन के लोग जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंच कर बंद पड़ी सभी पांच चीनी मिलों को चलवाने तथा बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिलों के बंद होने से जिले के गन्ना किसान परेशान हैं। इस दौरान मुन्नी प्रसाद वर्मा, रामप्यारे शर्मा, इंद्रावती देवी समेत कई लोग मौजूद थे।