फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 से 26 मई तक होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, तैयारी पूरी

Mon, 20 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर काॅलेज और उदित नारायण डिग्री कॉलेज में 20 से 26 तक मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। प्रति दिन 1664 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें 102 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 मई से 26 मई तक दो पाली में होगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टी के समस्त कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन प्रथम पाली में 208 पोलिंग पार्टी और द्वितीय पाली में 208 पोलिंग पार्टी समेत प्रत्येक दिवस 1664 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन मतदान कार्मिकों को 102 मास्टर ट्रेनरों प्रशिक्षण देंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें