फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैलेट और कंट्रोल यूनिट के बारे में दी जानकारी

Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को कमीशनिंग में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बैलेट और कंट्रोल यूनिट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर ही मतदान निर्बाध संपन्न हो पाना संभव है। इसमें जरा भी चूक की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से समय का अनुपालन करते हुए कार्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मशीन के लिए चेक लिस्ट उपलब्ध कराया जाएगा जिसपर तकनीकी पदाधिकारी से लेकर सहायक और एआरओ तक प्रमाण पत्र समर्पित करेंगे। कोताही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके बाद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर खड्डा ऋषभ पुंडीर ने कमीशनिंग के तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सीआरसी प्रक्रिया के बारे में भी बताते हुए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपीएटी के कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें