फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर-पाटलिपुत्र व सिवान सवारी गाड़ी 30 अगस्त तक निरस्त

Thu, 24 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित गोरखपुर से पाटलिपुत्र व गोरखपुर से सिवान तक चलने वाली सवारी गाड़ी 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। इन दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर बीते सात अगस्त से यार्ड रिमॉडलिंग व गोरखपुर से कुसुम्ही के बीच थर्ड लाइन पर कमीशनिंग का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य को 30 अगस्त तक पूरा कराया जाना है। इसके चलते कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली इन दोनों सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डेमू ट्रेन की समय सारिणी 30 अगस्त तक के लिए चार घंटे आगे बढ़ा दी गई है। नई समय सारिणी के मुताबिक, डेमू ट्रेन सिवान से 8:10 बजे के स्थान पर दोपहर 12:10 बजे से चलेगी। सेवरही के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, राहुल सोनी आदि ने कहा कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर गोरखपुर कैंट पर चल रहा कार्य स्वागत योग्य कदम है। लेकिन इस रूट की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि यार्ड का निर्माण कार्य होने से इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही पुन: संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें