फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग करें : एडीएम

Thu, 24 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

पडरोना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार की शाम एडीएम और एएसपी की मौजूदगी में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। इसमें त्योहारों पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में बिजली के झूलते तार, जल भराव, जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर प्रतिबंध, डीजे की ऊंचाई कम रखने, मेले में मेडिकल कैंप का आयोजन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। अश्लील गाने न बजाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को डीजे मालिकों से संपर्क कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए लोगों से त्योहार पर शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थितियों के लिए सभी आयोजक जिम्मेदार हैं। कहीं कोई गैर परंपरागत कार्य नहीं होगा। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर होने वाले अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात की।
विज्ञापन

इस दौरान सदर एसडीएम महात्मा सिंह, कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।


मिलजुल कर मनाएं त्योहार
पडरौना। कप्तानगंज थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से मिल-जुल कर त्योहार मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है। इन दोनों त्योहारों को हिंदू व मुस्लिम समाज को मिल-जुल कर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, अजय कुमार यादव, रविकांत सिंह, विनोद कुमार, दुर्गिजय सिंह, मिर्जा इलिहास हैदर, राम कृपाल निषाद, शालू जायसवाल, आनंद रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें