फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बोल्डर गिराने से आवागमन में दिक्कत

Wed, 01 Jun 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लोगों ने सड़क से बोल्डर हटवाने की मांग की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एपी तटबंध तक जाने वाली सड़क पर बोल्डर गिराकर छोड़ दिए जाने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। करीब एक किलोमीटर लंबाई तक सड़क के दो तिहाई हिस्से पर फैले बोल्डरों के चलते केवल दो पहिया वाहन ही इस रास्ते से निकल पा रहे हैं। लोगों ने सड़क से बोल्डर हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


एपी तटबंध पर पिपराघाट गांव के पास बांध और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए बड़ी मात्रा में बोल्डर मंगाए गए हैं। इन बोल्डरों का उपयोग बरसात के दिनों में बंधाें के संवेदनशील स्थानों पर होने वाले मरम्मत कार्य में भी होता है।

एपी तटबंध तक जाने वाली जिस सड़क पर ये बोल्डर गिराए गए हैं, उस रास्ते चैनपट्टी, जवहीं दयाल, बिरवट कोन्हवलिया, बांक खास, बाघाचौर, नोनिया पट्टी, अहिरौलीदान आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन


सड़क के दो तिहाई हिस्से पर बोल्डर गिरा दिए जाने की वजह से इन गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस क्षेत्र के निवासी बाबूलाल, सुधीर, जितेंद्र, सीताराम आदि ने बोल्डरों को सड़क के किनारे व्यवस्थित ढंग से रखवाने की मांग की है। 

इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ कृपाशंकर भारती ने बताया कि ये बोल्डर पिपराघाट में बांध और सड़क निर्माण के लिए गिरवाए गए हैं। जल्दी ही बोल्डर यहां से हटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें