फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक जाम, आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
तमकुहीराज कस्बे में जाम में फंसी एम्बुलेंस। 
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक रहता है जाम
विज्ञापन


तमकुहीराज। नगर पंचायत तमकुहीराज में त्योहारी सीजन के दौरान जाम की समस्या बढ़ गई है। ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक मुख्य सड़क पर ठेले-खोमचे और बेतरतीब खड़े सवारी वाहनों के कारण आए दिन जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ओवरब्रिज चौराहे से हनुमान मंदिर तक लंबा जाम लग गया। इसमें मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। वहीं, तीन स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सरदार पटेल की प्रतिमा के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों के चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर आपस में उलझ गए। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। हाईवे की सर्विस लेन के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस का चालक लगातार हूटर बजाता रहा, लेकिन उसे आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाल सका। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टक्कर के बाद सड़क पर खड़े वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
कस्बे के लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक मुख्य बाजार मार्ग पर दोनों तरफ ठेले-खोमचे वालों का अतिक्रमण है। इसके अलावा सवारी वाहन भी बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आए दिन जाम लगता है। त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर जाम समाप्त कराया गया। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उत्तम वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें