फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली बाजार में जाम का झाम, घंटों रेंगते हैं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक गेट से नेहरू इंटर कॉलेज और शांति नगर तक जाम में फंस रहे स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर
विज्ञापन

सुकरौली। बाजार में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। आए दिन घंटों लगने वाले जाम से व्यापारी, राहगीर और आमजन परेशान हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। स्थिति यह है कि ब्लॉक गेट से नेहरू इंटर कॉलेज और शांति नगर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूलों की छुट्टी के समय होती है। जाम में स्कूली बच्चे काफी देर तक फंसे रहते हैं। अस्पताल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता। ब्लॉक कार्यालय, बाजार और बैंकों में जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

छठ पर्व के दौरान बाजार में खरीदारी और आवागमन करने वाली महिलाओं को भी दिक्कत हो रही है। गोद में छोटे बच्चों को लेकर जाम में फंसी महिलाओं को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
दीपक कुमार, विश्वनाथ, अशोक, जितेंद्र, सागर और मुकेश का कहना है कि बाजार के व्यस्त दिनों और पर्व-त्योहारों पर प्रमुख चौराहों और जाम प्रभावित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होनी चाहिए। वाहनों का आवागमन नियंत्रित करने के साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की भी जरूरत है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कभी-कभार जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। उन्होंने स्थायी यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है।
हाटा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाजार में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्योहार के चलते जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें