फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में व्यापारी सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपीआई लेन-देन पर शुल्क का पूर्वांचल व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक मांग-पत्र भेजकर यूपीआई पर कोई अतिरिक्त शुल्क न लगाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने विरोध स्वरूप यूपीआई का बक्सा जलाया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सैनी ने कहा कि व्यापारी वर्ग पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों और शुल्कों का सामना कर रहा है। बढ़ती व्यावसायिक लागत भी उनके लिए चुनौती है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर शुल्क अनुचित होगा। इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह डिजिटल इंडिया अभियान को भी कमजोर करेगा। पडरौना के मुख्य बाजार में व्यापारियों ने एकजुट होकर ज्ञापन का समर्थन किया।
पूर्वांचल व्यापार मंडल ने सरकार के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त कर या शुल्क के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने को कहा है। मंडल ने छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न डालने की अपील की है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापारियों के लिए सरल और कम लागत वाली रखा जाए। व्यापारियों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश सदस्य राजेश सैनी, प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह प्रमुख थे। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल और कमल कोहली के साथ प्रदेश महामंत्री अशोक मिश्रा भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला सचिव संतोष सैनी, जिला महामंत्री पप्पू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें